2 महीने का बच्चा कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 13:33

दोनों हाथ, पैर और उनकी उंगलियां बननी शुरू हो जाती हैं। स्पाइनल कॉर्ड और दिमाग बनाने वाली न्यूरल ट्यूब बन जाती है। शिशु का सिर, आंखें और नाक धीरे धीरे दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। इस महीने के अंत तक शिशु का आकार लगभग 1.5 सेंटीमीटर हो जाता है।
इस महीने का सबसे बड़ा घटनाक्रम संभवतया शिशु की पहली खूबसूरत मुस्कान होगी। इस यादगार लम्हे को कैद करने के लिए अपना कैमरा तैयार रखें!

हालांकि, शिशु का पूरी रात सोना शायद अभी संभव न हो, अब वह एक बार में थोड़े लंबे समय के लिए सोएगा। इससे आपको भी एक लंबी झपकी लेने का अवसर मिल सकता है!
इस महीने आपको अपने सभी प्रयासों का इनाम शिशु की शानदार बिना दांतों वाली मुस्कान के रूप में मिलेगा। आपके शिशु की पहली वास्तविक मुस्कान, उसकी दिल को छू लेने वाली उपलब्धियों में से एक होगी। इस मुस्कान को सामाजिक मुस्कान के रूप में भी जाना जाता है।

एक तरीके से यह आपकी मेहनत का फल मिलने का समय है। आप इतने समय से शिशु की नैपी बदलना, उसे दूध पिलाना, नहलाना, प्यार करना, लपेटना (स्वोडलिंग ) और गले से लगाना आदि सभी कार्य कर रही थीं, लेकिन अपने लाडले से आपको कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी।

मगर, एक दिन जवाब मिलता है। आपका शिशु मुस्कुराता है और आप यकीनन यह कह सकती हैं कि वह मुस्कुराया है, न कि गैस पास करने के लिए मुंह बना रहा है। आपकी पिछली रात कितनी भी बुरी क्यों ना गुजरी हो, शिशु की एक मुस्कान आपको अवश्य आनंदित कर देगी।

आप शिशु के सामने मजाकिया चेहरे बनाकर और आवाजें निकालकर उसे हंसाने का प्रयास कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका शिशु बड़ा होगा, वह भी आपकी नकल करने लगेगा!

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info